Career Guidance for Growth: आज-कल हर दूसरा शख्स करियर में ठहरा हुआ सा महसूस कर रहा है. क्या आपको भी लग रहा है कि आपका करियर एक ही जगह ठहर गया है? अगर ऐसा है तो आपको करियर में Stuck महसूस होने की असली वजहें पता होनी चाहिए. साथ ही जानिए कंफर्ट जोन से निकलकर अपस्किलिंग और नेटवर्किंग के जरिए ग्रोथ को दोबारा स्पीड देने के आसान और असरदार तरीके.
Career Guidance for Growth: करियर में ठहराव से निकलने के लिए स्किल्स पर फोकस करना जरूरी है
करियर में अटका हुआ महसूस करना केवल वर्क प्रेशर के कारण नहीं होता. कई बार यह हमारी आदतों, मार्केट के बदलते रुझानों और स्किल गैप की वजह से भी होता है. लोग अक्सर अपनी मौजूदा नौकरी को कोसते रहते हैं या बिना प्लान के रिजाइन कर देते हैं. इससे समस्या हल होने के बजाय और बढ़ जाती है. करियर के इस ठहराव को समझदारी से हैंडल करने की जरूरत होती है. समझिए आखिर हम करियर में स्टक क्यों महसूस करते हैं और इससे निकलकर सफलता की उड़ान कैसे भर सकते हैं.
करियर में Stuck होने की वजह क्या है?
करियर में रुकावट महसूस होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. जब तक सही कारण को नहीं पहचानेंगे, तब तक सॉल्यूशन पाना मुश्किल होगा:
- कंफर्ट जोन में फंस जाना: जब आप एक ही काम को सालों तक बिना किसी नई चुनौती के करते रहते हैं तो सीखने की क्षमता धीमी पड़ जाती है. यह कंफर्ट जोन शुरुआत में अच्छा लगता है लेकिन बाद में करियर ग्रोथ को रोक देता है.
- स्किल गैप और पुरानी टेक्नोलॉजी: AI की वजह से नई टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बदल रही है. समय के साथ अपस्किल (Upskill) नहीं करने पर लोग अपनी कंपनी या इंडस्ट्री में पीछे छूटने लगते हैं.
- Feedback और Mentorship की कमी: कई बार ऑफिस में सही गाइडेंस न मिलने या सीनियर्स से फीडबैक न मिलने के कारण भी समझ नहीं आता कि करियर को किस दिशा में ले जाना है.
करियर में आए ठहराव को कैसे तोड़ें?
करियर के ठहराव से बाहर निकलने के लिए अपनी स्ट्रैटेजी में कुछ प्रैक्टिकल बदलाव करने होंगे:
- ऑडिट करें अपनी स्किल्स: सबसे पहले देखें कि इंडस्ट्री में अभी कौन सी नई स्किल्स डिमांड में हैं. AI टूल्स, डेटा एनालिसिस या नए सॉफ्टवेयर सीखना आज के समय में बेहद जरूरी हो चुका है.
- एक्सप्लोर करें इंटरनल मोबिलिटी: अगर आप मौजूदा कंपनी छोड़ना नहीं चाहते तो HR या मैनेजर से बात करके किसी दूसरे प्रोजेक्ट या टीम में शिफ्ट होने की कोशिश करें. इससे नए चैलेंज और नया माहौल मिलेगा.
- नेटवर्किंग बढ़ाएं और एक्टिव रखें LinkedIn: सिर्फ अपनी डेस्क तक सीमित न रहें. अपनी इंडस्ट्री के लोगों से मिलें, सेमिनार्स अटेंड करें और लिंक्डइन पर एक्टिव रहकर नए मौकों की तलाश करें. कई बार नए अवसर नेटवर्किंग से ही मिलते हैं.
करियर के लिए सबसे खास सलाह
जब भी लगे कि करियर में ग्रोथ रुक गई है तो ‘Micro-Learning’ का कॉन्सेप्ट अपनाएं. हर दिन सिर्फ 15 से 20 मिनट किसी नई स्किल या ट्रेंड को समझने में बिताएं. इसके अलावा, सिर्फ सैलरी बढ़ाने के बजाय अपने ‘मार्केट वैल्यू’ को बढ़ाने पर ध्यान दें. स्किल्स मजबूत होंगी तो अवसर अपने आप आपके पास आएंगे.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


