Image Slider

गाजियाबाद। कोयल एन्क्लेव आवासीय योजना में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल को ऊंचा करने के साथ-साथ नालियों और पार्क को व्यवस्थित किया जाएगा। इस कार्य पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 2.28 करोड़ रुपये खर्च करेगा। कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है। प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि नवंबर के अंत तक कंपनी का चयन कर दिसंबर से इस योजना में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही इसकी ऊंचाई भी कम है। इस पर कार्य किया जाएगा।


इसके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन में भट्ठा नंबर-5 से सिकरोड 45 मीटर रोड के 900 मीटर हिस्से और श्रीराम हाइट्स के सामने भट्ठा नंबर-5 को जोड़ने वाली सड़क के 300 मीटर हिस्से पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य पर प्राधिकरण 1.43 करोड़ रुपये खर्च करेगा। चीफ इंजीनियर ने बताया कि स्थल का निरीक्षण हो चुका है। करीब 1.2 किलोमीटर के मार्ग पर 120 वाट की लाइटें लगेंगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||