गढ़मुक्तेश्वर। सीओ कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर चार युवकों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आहता बस्ती निवासी प्रशांत कुमार, आदर्श नगर निवासी बलराज उर्फ बिट्टू, और राजीव नगर निवासी अनुज व सौरभ के रूप में हुई है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। चारों युवकों को सीओ कार्यालय के सामने हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ शांति भंग करने के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



