Image Slider

होमताजा खबरदेशउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, आज दिल्ली में रिसेप्शन

Last Updated:

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. उन्होंने एक्स पर दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई.’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया. शादी की खबरों पर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच उमर की इस पोस्ट ने पुष्टि कर दी है. शनिवार को दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में खास रिसेप्शन रखा गया है. इसके लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती और कपिल सिब्बल समेत 71 खास मेहमानों को न्योता भेजा गया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, आज दिल्ली में रिसेप्शनZoom

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ तस्वीरें साझा कर शादी का ऐलान किया. (फोटो X/@OmarAbdullah)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है. उन्होंने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. इस खबर पर अब तक चल रही अटकलों के बीच उमर अब्दुल्ला ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इस रिश्ते का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई.’ इस पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया है. उमर की इस पोस्ट के सामने आते ही उनकी शादी की खबर की पुष्टि हो गई. अब इस निजी खुशी के मौके पर दिल्ली में शनिवार को एक खास कार्यक्रम रखा गया है.

इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी. दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में डिनर के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया था. मेहमानों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और महबूबा मुफ्ती जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा को भी न्योता भेजा गया है. अब शादी की पुष्टि के बाद आज होने वाला यह आयोजन रिसेप्शन के तौर पर भी खास हो गया है.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है.
उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर अपनी और निधि राजदान की तस्वीरें साझा की.

उमर ने तस्वीरों के साथ किया शादी का ऐलान

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर अपनी और निधि राजदान की तस्वीरें साझा की. पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई.’ इसके साथ उन्होंने निधि राजदान को टैग भी किया. इससे पहले दोनों की शादी को लेकर खबरें और चर्चाएं सामने आ रही थीं. हालांकि उमर की तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई थी. अब उनकी तस्वीरों और पोस्ट ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है.

71 खास मेहमानों को भेजा गया था न्योता

दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में होने वाले कार्यक्रम के लिए 71 खास मेहमानों को बुलाया गया है. इस सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी है. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को भी आमंत्रित किया गया है. तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी मेहमानों में शामिल हैं. इस सीमित मेहमानों वाले आयोजन में राजनीतिक और निजी जिंदगी से जुड़े कई खास चेहरे एक साथ नजर आ सकते हैं.

दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में होने वाले कार्यक्रम के लिए 71 खास मेहमानों को बुलाया गया है.

पायल नाथ से जुलाई में हुआ था तलाक

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी पायल नाथ से 1 सितंबर 1994 को हुई थी. दोनों 2009 से अलग रह रहे थे. उमर ने 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग होने की बात कही थी. इसके बाद तलाक का मामला लंबे समय तक अदालत में चला. फैमिली कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में पहले उनकी तलाक की अर्जी खारिज हुई थी. आखिरकार 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति के आधार पर तलाक मंजूर कर दिया. अब इसके कुछ महीने बाद उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया है.

About the Author

authorimg

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||