Image Slider

Woman dies after being hit by a dumper truck in Ghaziabad

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी। हादसे के बाद डंपर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।


पंचलोक गांव निवासी मंजू (28) पत्नी अनिल शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। वह अगरौला गेट के पास पंचलोक मेन रोड पर पहुंचीं, तभी बागपत की तरफ से दिल्ली जाने वाले अंडरपास मार्ग पर हरियाणा नंबर के डंपर की चपेट में आ गईं। डंपर के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना पर ट्रोनिका सिटी पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब 11 बजे लगा जाम दोपहर 12:24 बजे खुलवाया जा सका।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||