Image Slider

demo
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

किताबों की दुनिया को डिजिटल दौर से मिलाते हुए दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी (डीपीएल) ने अपनी 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस मौके पर सिर्फ जश्न ही नहीं मनाया गया, बल्कि सार्वजनिक पुस्तकालयों को एक नए युग में ले जाने का संकल्प भी दोहराया गया।


समारोह में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, दिल्ली सरकार के कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुमीत भसीन और डीपीएल की महानिदेशक डॉ. प्रिया राय समेत कई लोग मौजूद रहे। ज्ञान बोध से बच्चों के लिए बड़ा तोहफा यह लाइब्रेरी सिर्फ बड़ों के लिए है, बल्कि बच्चों के लिए भी है। 

डीपीएल ने स्कूली बच्चों के लिए ज्ञान बोध नाम का एक महत्वाकांक्षी प्रोग्राम पेश किया है। इसका लक्ष्य दिल्ली के कम से कम 1,050 स्कूलों के करीब 10 लाख विद्यार्थियों तक पहुंचना है। क्विज़ और पढ़ने की मजेदार गतिविधियों के जरिये बच्चों को भारत के इतिहास, संस्कृति, साहित्य और विज्ञान की समृद्ध परंपराओं से जोड़ा जाएगा।

युवा संगम से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता : सीएम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘युवा संगम’ राष्ट्रीय एकता, युवा शक्ति और असीम संभावनाओं का प्रतीक है। बुधवार को दिल्ली सचिवालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत तमिलनाडु से आए 84 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और विकास को समझने का अवसर देते हैं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||