दिल्ली-एनसीआर में आज से बदलेगा मौसम:दो दिन बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा के आसार, जानिए कितना गिर सकता है पारा – Weather To Change In Delhi Ncr Over Next Two Days Alert Issued For Rain And Hailstorms
Image Slider
{“_id”:”6ae1fdd4ae74043ad90dfc35″,”slug”:”weather-to-change-in-delhi-ncr-over-next-two-days-alert-issued-for-rain-and-hailstorms-2026-10-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली-एनसीआर में आज से बदलेगा मौसम: दो दिन बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा के आसार, जानिए कितना गिर सकता है पारा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार से बदलने जा रहा है। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस सबका मिला-जुला असर तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा। आईएमडी के मुताबिक, इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और उत्तर भारत का पश्चिमी विक्षाेभ बन रहा है। इससे दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर मौसमी दशाओं के तेज बदलाव के दौर से गुजरेगा।