Image Slider

एफआईआर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर पोस्टर चिपकाने और दीवारों पर स्याही से लिखने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर कथित तौर पर पोस्टर चिपकाए जाने और काली स्याही से कुछ लिखे जाने के बाद एक नया मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना 24 अक्टूबर को हुई, जब इमरजेंसी गेट नंबर 5 के पास एक दीवार पर पोस्टर चिपके मिले, जबकि गेट नंबर 7 के पास एक दीवार पर काली स्याही से कुछ लिखा हुआ पाया गया।यह घटना उस घटना के कुछ दिनों बाद हुई है, जब एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की एक ट्रेन के अंदर दो ऐसे पोस्टर मिले थे, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||