Image Slider

– बड़ी एजेंसी को मंजूरी मिलने तक छोटी एजेंसी संभालेगी सड़कों की सफाई, कूड़े और धूल से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। सड़कों की सफाई के लिए नगर निगम अगले छह महीने में 7.60 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बड़ी सफाई एजेंसी को मंजूरी मिलने तक छोटी एजेंसी से काम कराया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है।

नगर निगम ने सड़कों की सफाई के लिए पांच साल का करीब 107 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने तक छोटे टेंडर के जरिए सफाई का काम जारी रहेगा।

मानेसर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कों के किनारे मिट्टी जमा है और कूड़ा जलाने की घटनाएं भी हो रही हैं। इससे प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। नगर निगम में फिलहाल पेस्टटेक सोलुशन एजेंसी सफाई का काम कर रही है। कम कर्मचारी लगाने के आरोप में निगम ने एजेंसी को नोटिस भी दिया है।

प्रदूषण के बीच सफाई की चुनौती

सेक्टर-2 में प्रदूषण मापने की मशीन लगी हुई है। इसके आसपास भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रेप लागू होने के बावजूद सड़कों के किनारे धूल दिखाई देती है। ऐसे में नगर निगम के सामने सफाई व्यवस्था सुधारने की चुनौती है।

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निजेश कुमार के बताया कि नई एजेंसी को काम सौंप दिया गया है। जल्द ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||