Image Slider

  • जिला आबकारी अधिकारी  सुबोध कुमार श्रीवास्तव की रणनीति से तस्करों पर शिकंजा, पुलिस-आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार
  • दिन में लाइसेंसी दुकानों से खरीद, रात 10 बजे के बाद महंगे दामों पर बेचते थे शराब, तस्करी का नया खेल उजागर
  • बादलपुर से सेक्टर-8 और सेक्टर-4 तक छापेमारी, देसी शराब के 140 टेट्रा पैक-पव्वे बरामद

उदय भूमि संवाददाता
नोएडा। त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही नोएडा में अवैध शराब तस्करों और माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभाग की टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ही रात में तीन बड़े तस्करों को दबोच लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की यह मुस्तैदी न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि त्योहारी सीजन में होने वाली जहरीली या अवैध शराब की तस्करी पर भी बड़ा प्रहार साबित हो रही है। आबकारी विभाग की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। पकड़े गए तस्कर बेहद शातिर तरीके से अपने अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। ये लोग दिन के समय शहर की अलग-अलग लाइसेंसी शराब की दुकानों से वैध शराब की बोतलें और पव्वे खरीदते थे। इसके बाद, रात के 10 बजे के बाद जब उत्तर प्रदेश की सभी वैध शराब की दुकानें बंद हो जाती थीं, तब ये तस्कर उसी लाइसेंसी शराब को अपने ठिकानों से महंगे दामों पर अवैध रूप से बेचते थे।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के समय अवैध शराब तस्कर अपने मुनाफे और कमाई के स्रोत को बढ़ाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं। बाहरी राज्यों से तस्करी के अलावा, कुछ छोटे तस्कर रात के समय ग्राहकों की मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक कीमत पर शराब बेचते हैं। विभाग की पैनी नजर ऐसे सभी तत्वों पर बनी हुई है और इसी रणनीति के तहत यह बड़ी सफलता हासिल की गई है। नोएडा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा जिस तत्परता और आक्रामक रुख के साथ अभियान चलाया जा रहा है, वह वास्तव में अत्यंत सराहनीय है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव द्वारा तैयार की गई जमीनी रणनीति का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। दिन हो या रात, तस्करों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत किया गया है, जिससे अवैध शराब के सिंडिकेट की कमर टूट रही है। त्योहारों के मद्देनजर इस तरह की सख्त और निरंतर कार्रवाई समाज में सुरक्षा का भाव पैदा करती है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शराब तस्कर या माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में जिलेभर में चेकिंग अभियान को और अधिक तीव्र किया जाएगा, ताकि अवैध शराब के कारोबार का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद
जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस और आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीमों ने जाल बिछाया और  जिसके तहत तीन अलग-अलग स्थानों पर तस्कर धरे गए। आबकारी निरीक्षक आशीष पाण्डेय और थाना बादलपुर की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर गौरव सिंह (पुत्र रिछपाल सिंह) को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से ‘मिस इंडिया’ देसी मसाला शराब के 32 टेट्रा पैक (प्रत्येक 200 एमएल, कुल मात्रा लगभग 6.40 लीटर) बरामद किए गए, जिन्हें वह अवैध रूप से बेच रहा था।

आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी और थाना फेस-1 की संयुक्त टीम ने सेक्टर 8 के पास एक खंडहर से तस्कर त्रिभुवन महतो (पुत्र रामप्रवेश महतो) को दबोचा। इसके पास से ‘दोस्तानाÓ देसी शराब के 58 पव्वे (कुल मात्रा लगभग 11.60 लीटर) अवैध बिक्री के लिए बरामद हुए। इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अन्य कार्रवाई में प्रिंस (पुत्र उमेश कुंवर) को सेक्टर 4 के पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से ‘दोस्ताना’ देसी शराब के 50 पव्वे (कुल मात्रा 10.00 लीटर) बरामद किए गए। इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||