Last Updated:
Telangana ED Raid: ईडी ने परिसमापन की प्रक्रिया से गुजर रही एक कंपनी से जुड़े कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मनीलॉन्ड्रिंग की जांच के तहत तेलंगाना में सात ठिकानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि केवीपीएल के खिलाफ मामले के सिलसिले में हैदराबाद, सिकंदराबाद और मेडचल-मलकाजगिरि जिले में छापेमारी की गई.
ईडी ने खंगाले कनकधारा वेंचर्स के संदिग्ध वित्तीय रिकॉर्ड. (फाइल फोटो)
Telangana ED Raid: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हैदराबाद जोनल ऑफिस की टीम तेलंगाना में 7 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. यह कार्रवाई हैदराबाद, सिकंदराबाद और मेडक-मलकाजगिरी में M/s Kanakadhara Ventures Pvt. Ltd. (KVPL) और कंपनी के निदेशकों से जुड़े परिसरों पर की जा रही है. दरअसल ये मामला पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम की ओर से कंपनी को दी गई 326.49 करोड़ रुपए क्रेडिट सुविधाओं के कथित डायवर्जन से जुड़ा है.
ED की जांच में सामने आया है कि कंपनी को मंजूर बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट सुविधाओं का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया. जांच एजेंसी के मुताबिक, संबंधित कंपनियों और फंड ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल की गई अन्य संस्थाओं के जरिए रकम को डायवर्ट किया गया. जांच में स्टील की खरीद से जुड़े कथित तौर पर फर्जी इनवॉइस और ट्रांसपोर्ट दस्तावेजों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है. ED के अनुसार, KVPL ने कर्ज देने वाले बैंकों के कंसोर्टियम की व्यवस्था से बाहर भी बैंक खाते संचालित किए, जिसकी जानकारी संबंधित बैंकों को नहीं थी.
क्या है पूरा मामला?
ED की कार्रवाई का केंद्र 326.49 करोड़ रुपये की बैंक क्रेडिट सुविधाओं के कथित दुरुपयोग और फंड डायवर्जन की जांच है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट के जरिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का इस्तेमाल किस तरह किया गया और संबंधित कंपनियों के माध्यम से रकम कहां ट्रांसफर की गई.फिलहाल, ED की ओर से की जा रही सर्च कार्रवाई और जांच के आगे बढ़ने के साथ मामले में और जानकारियां सामने आ सकती हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



