संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष:संजय वर्मा की मौत के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, फॉरेंसिक जांच जारी – In Delhi South-east District Police Arrested Husband And Wife In Connection With Murder Case
Image Slider
{“_id”:”6adb2834bd2047e6350fd587″,”slug”:”in-delhi-south-east-district-police-arrested-husband-and-wife-in-connection-with-murder-case-2026-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: संजय वर्मा की मौत के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, फॉरेंसिक जांच जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले में सरिता विहार थाना पुलिस ने एक हत्या का मामला सुलझाया है। पुलिस ने संजय वर्मा की हत्या के मामले में उनके भाई ओमप्रकाश वर्मा और पत्नी चंदा वर्मा को गिरफ्तार किया। यह हत्या पैतृक संपत्ति विवाद के कारण हुई थी। पुलिस ने 21 अक्तूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की।
21 अक्तूबर 2026 को सरिता विहार थाने को झगड़े से संबंधित पीसीआर कॉल मिलें। पुलिसकर्मी तुरंत जसोला गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। संजय वर्मा गंभीर रूप से घायल मिले, जिन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया और वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पत्नी सोनी उर्फ नरगिस और मां जमना देवी को पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया।