Image Slider

साहिबाबाद। करवा चौथ को लेकर टीएचए के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर खास दिखने के लिए महिलाएं साड़ियों, सूट और पूजा से जुड़े सामान की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में इस बार करवा चौथ प्रिंट की स्पेशल साड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन पर करवा चौथ से जुड़े डिजाइन और प्रिंट देखने को मिल रहे हैं। वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित मॉल में दुकानदार सुलभ रस्तोगी ने बताया कि करवाचौथ प्रिंट की साड़िया ज्यादा पसंद की जा रही हैं। बाजार में करवा चौथ स्पेशल साड़ियों की कीमत ढाई से 10 हजार रुपये तक है। वहीं, महिलाओं के लिए 1500 से 3500 रुपये तक की कीमत में सूट उपलब्ध हैं। त्योहार के लिए पारंपरिक परिधानों के साथ डिजाइनर कपड़ों की भी मांग है। वहीं, वैशाली निवासी और प्रीति कौशिक ने बताया कि इस बार कस्टमाइज्ड साड़ियां भी पसंद की जा रही है। उनको कई ऑर्डर मिले हैं। करवाचौथ आर्ट डिजाइन साड़िया 5-10 हजार रुपये में तैयार होती हैं। वहीं ऑर्डर देकर अपनी पसंद के अनुसार थाली, लोटा और छन्नी का सेट तैयार कराया जा रहा है। इसके अलावा पूजा के लिए करवा, दीया और अन्य सामग्री भी बाजार में बिक रही है। दीये का सेट 40 से 50 रुपये में मिल रहा है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||