लोनी। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी से 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेडीमेड कपड़ों की आपूर्ति करने के बाद फर्म संचालक और उसके दो सहयोगियों ने बकाया रकम का भुगतान नहीं किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के सेक्टर ई-1 निवासी अखिलेश कुमार जैन वर्ष 2018 से कुणाल एंटरप्राइसेस के नाम से रेडीमेड कपड़े बनाने की फैक्टरी चला रहे हैं। आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से वह सिंध गारमेंट्स के साथ कारोबार कर रहे थे। दोनों फर्मों के बीच नियमित लेनदेन होता था। इसी भरोसे पर वह सिंध गारमेंट्स के प्रोपराइटर संजय अर्जुनदास हरवानी, रोचित हरवानी और संकल्प हरवानी को कपड़ों की आपूर्ति करते रहे। अखिलेश के मुताबिक, छह अप्रैल 2024 को उन्हें पांच लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इसके बाद बकाया रकम नहीं दी गई। आरोप है कि एक रेस्टोरेंट में बैठक कर भी बकाया रकम चुकाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

