Image Slider

होमताजा खबरदेशरात में रोने पर आठ माह की बच्ची की हत्या, 3 साल बाद मां गिरफ्तार

Last Updated:

केरल के पत्तनमथिट्ठा जिले में अगस्त 2023 में हुई आठ महीने की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब तीन साल बाद उसकी मां मंजू (38) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, बच्ची रात में रो रही थी, जिससे नाराज होकर शिवन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका गला दबा दिया. आरोप है कि इसके बाद मंजू, शिवन और शिवन के छोटे भाई शक्ति ने बच्ची का शव स्कूटर से ले जाकर दलदली इलाके में फेंक दिया. बच्ची का शव 12 अगस्त 2023 को मिला था. मंजू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शिवन और शक्ति की तलाश जारी है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रात में रोने पर आठ माह की बच्ची की हत्या, 3 साल बाद मां गिरफ्तारZoom

केरलम: रात में रोने पर आठ माह की बच्ची की हत्या, करीब तीन साल बाद मां गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

केरलम के पत्तनमथिट्ठा जिले में आठ महीने की बच्ची के रात में रोने से नाराज होकर एक शख्स ने उसकी हत्या कर दी. इस मामले में करीब तीन साल बाद पुलिस ने बच्ची की मां को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बच्ची की अगस्त 2023 में की गई हत्या के आरोप में उसकी मां मंजू (38) को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तिरुवल्ला के पुलिस उपाधीक्षक पी. आर. संतोष के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने लंबी जांच के बाद मंजू को गिरफ्तार किया. बच्ची का शव 12 अगस्त 2023 को शाम करीब छह बजे पुलिकीझ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वलंजावट्टम में घास से ढके एक दलदली इलाके में मिला था.

पुलिस के अनुसार, 2023 में अपने पति एसाक्की से विवाद होने के बाद मंजू अपनी नवजात बेटी को लेकर अलप्पुझा चली गई थी. उसने बताया कि जब वह कलारकोड में एक दुकान पर बैठी थी तब शिवन नाम का एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने मां-बेटी की देखभाल करने की पेशकश की. पुलिस के अनुसार, शिवन खानाबदोश है. इसके बाद मंजू शिवन के साथ चंगनासेरी चली गई, जहां वे बच्ची के साथ एक दुकान के बरामदे में रहने लगे.

पुलिस के अनुसार, अगस्त 2023 की एक रात बच्ची रोने लगी और इससे नाराज शिवन ने बच्ची का कथित तौर पर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए शिवन और मंजू ने शिवन के छोटे भाई शक्ति को बुलाया. उसने बताया कि तीनों आरोपी कथित तौर पर शक्ति द्वारा लाए गए स्कूटर पर बच्ची का शव ले गए और उसे वलंजावट्टम के दलदली इलाके में फेंककर वहां से चले गए. यह मामला तब सामने आया जब मंजू बच्ची के बिना पलक्कड़ स्थित अपनी कॉलोनी लौट आई.

मंजू मीनाक्षीपुरम थाना क्षेत्र में मीनकारा बांध के पास स्थित चेम्मनातोडु अनुसूचित जनजाति कॉलोनी की निवासी है. वह वहां ‘कॉलोनी प्रमोटर’ के तौर पर भी काम करती थी. जब स्थानीय ‘कॉलोनी प्रमोटर’ ने मंजू से बच्ची के बारे में पूछा, तो वह कथित तौर पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी. इसके बाद प्रमोटर ने मीनाक्षीपुरम पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मंजू से पूछताछ की, जिसके बाद कथित हत्या का खुलासा हुआ. मीनाक्षीपुरम थाने में पूछताछ के दौरान मंजू ने अपना अपराध कथित तौर पर कबूल कर लिया.

बाद में पुलिस की एक विशेष टीम ने मंजू को हिरासत में लिया और आगे की पूछताछ के लिए पुलिकीझ थाने ले गई. पुलिस ने बताया कि पत्तनमथिट्ठा के जिला पुलिस प्रमुख आर. आनंद के निर्देश पर मामले के पहले और दूसरे आरोपी क्रमशः शिवन और शक्ति की तलाश तेज कर दी गई है. तीसरी आरोपी मंजू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

About the Author

authorimg

शंकर पंड‍ित

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||