Image Slider

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी से झारखंड तक फैले अंतर-राज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। झारखंड के नक्सल प्रभावित चतरा जिले से कच्ची अफीम (ओपियम) सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार किया गया। कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


हेरोइन सप्लायर, निर्माण इकाई और अफीम की खेती करने वालों सहित पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। कुल 8.128 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है। हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला 3.291 किलोग्राम कच्चा माल बरामद हुआ। तीन एसयूवी, एक बाइक और 12,81,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||