गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के महाराणा विहार में रहने वाले 18 वर्षीय नवयुवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने घरेलू कलह के चलते नवयुवक द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सोमवार की शाम करीब आठ बजे सूचना मिली कि महाराणा विहार में एक 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसका शव एमएमजी अस्पताल में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। परिजनों ने युवक की पहचान अमित कुमार (18) पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी महाराणा विहार के रूप में की है। बताया कि घरेलू कलह के चलते नवयुवक ने फंदा लगाकर जान दी। पता चलने पर उसे वह एमएमजी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



