Image Slider

मोदीनगर। भोजपुर के गांव मछरी में टशनबाजी के चलते एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मछरी निवासी वकील अहमद ने बताया कि सोमवार को उनका पुत्र फैजान नोएडा काम पर जा रहा था। मोबाइल फोन छूट जाने पर फैजान उसे लेने घर लौट रहा था।


आरोप है कि इसी दौरान कुछ दबंगों ने फैजान को जबरन रोका। उन्होंने गाली गलौज करते हुए फैजान की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। राहगीरों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वकील अहमद ने भोजपुर थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अबुजर और मतीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||