मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत:युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी – Ghaziabad Bhovapur Electric Shock Mother In Law Daughter In Law Death Broken Wire
Image Slider
{“_id”:”6ad79945f502446cbc0b9ea3″,”slug”:”ghaziabad-bhovapur-electric-shock-mother-in-law-daughter-in-law-death-broken-wire-2026-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सास सत्यवती और बहू रूबी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटने से करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं सास-बहू थीं और खेत में मूली लेने गई थीं।