Image Slider

20-year-old man dies in road accident

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र में एनएच नौ स्थित पुलिस चौकी के पास गंगनहर अंडरपास में डासना से हापुड़ की ओर जाते हुए मंगलवार 20 अक्तूबर तड़के सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन डासना से हापुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उक्त वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान उमेश राजपूत पुत्र संजय, निवासी गालंद, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। घायल उमेश को उपचार के लिए रामा हॉस्पिटल पिलखुआ हापुड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी केमरे चेक किये जा रहे हैं, दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के सम्बंध में जांच की जा रही है तथा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||