Image Slider

(फोटो)


खोड़ा। खोड़ा में बन रहे अंडरग्राउंड वाटर रिजर्वायर (यूजीआर) के काम में तेजी आने से निवासियों को जल्द पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। यूजीआर का काम पूरा होने के बाद पाइपलाइन जोड़कर पानी पहुंचाया जाएगा। दरअसल, खोड़ा के 14 वार्ड के निवासी लंबे समय से पेयजल के लिए परेशान हैं। पिछले दिनों यूजीआर बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन बरसात की वजह से काम धीमा हो गया। अब बारिश बंद होने के बाद काम में तेजी आई तो लोगों की उम्मीद बढ़ गई है। अधिकारियों की माने तो दिसंबर के अंत तक काम शुरू करके लाइन जोड़कर पानी की आपूर्ति करने पर पूरा जोर रहेगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||