Image Slider

Deadly attack inside a home woman leg broken brother stabbed after he tried to intervene case registered again

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के कैला देहात में एक महिला और उसके भाई पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया है। आरोप है कि चार युवकों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके भाई असरफ पर चाकू और लोहे के कटर ब्लेड से हमला किया गया, जबकि बहन तन्नू की टांग तोड़ दी गई।


महिला ने आरोपियों पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने इस घटना की जानकारी दी। केला देहात में रहने वाली महिला के मुताबिक, वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान खालिद, समीर, आसिफ और फैजान जबरन उसके घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर उसका भाई असरफ और बहन तन्नू उसे बचाने के लिए वहां पहुंचे। यह पूरी घटना महिला के घर के भीतर हुई।

आरोप है कि खालिद और फैजान ने चाकू से महिला और उसके भाई असरफ पर हमला किया। समीर ने असरफ को कसकर पकड़ लिया। इसके बाद आसिफ ने लोहे के कटर ब्लेड से असरफ पर कई वार किए। आरोपियों ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से भी हमला किया। उन्होंने उसकी बहन तन्नू के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

पुलिस कार्रवाई और शिकायत

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उसने आरोपियों से अपने परिवार को जान का खतरा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन पर घर में घुसने, मारपीट, धमकी देने और छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||