Image Slider

मुरादनगर। जमीन का सौदा कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी और रकम वापस मांगने पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। कृष्णा कॉलोनी निवासी व्यापारी संजय मित्तल ने पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत की है।


संजय मित्तल ने बताया कि ग्यासपुर रोड पर 2347 वर्ग गज जमीन का सौदा 49 लाख रुपये प्रति बीघा तय हुआ था। जुलाई में सुभाष मंडी स्थित एक कार्यालय में जमीन मालिक और उनकी पत्नी के सामने एक लाख रुपये एडवांस दिए गए। आरोप है कि सौदा पूरा नहीं हुआ और एडवांस रकम भी वापस नहीं की गई। पीड़ित को कई बार टालमटोल किया गया। पुलिस में शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए संजय मित्तल और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||