Image Slider

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में एओए चुनाव की समयसीमा पूरी होने के बावजूद अभी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जा सकी है। कई बार पत्राचार के बाद अभी तक डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी नियुक्त नहीं किया है। इस संबंध में कालातीत सचिव एके दोहरे का कहना है कि सभी के सहयोग से हमने चुनाव समिति बनाने का प्रस्ताव रखा लेकिन किसी ने नहीं माना। हमने समयसीमा के अंदर हर टॉवर से एक प्रतिनिधि चुनने का भी प्रस्ताव रखा, ताकि पैसे और समय की बचत हो। सभी प्रस्ताव फेल होने पर डिप्टी रजिस्ट्रार को कई बार पत्र लिख चुके लेकिन अभी तक कोई चुनाव अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया। जिससे चुनाव लेट हो रहे हैं। इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार निखलेश राजन का कहना है कि जल्द ही अधिकारी नियुक्त करके चुनाव कराए जाएंगे।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||