Image Slider

मोदीनगर। बागपत-मोदीनगर से सांसद राजकुमार सांगवान ने प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर को पत्र लिखा है। उन्होंने ईएसआईसी अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। सांसद ने बताया कि उन्होंने मंत्री से मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित ईएसआईसी अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का आग्रह किया है।


सांसद ने अस्पताल में डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईकोकार्डियोग्राफी और सीटी स्कैन जैसे मेडिकल उपकरण लगाने की मांग की। राजकुमार सांगवान ने कहा कि मोदीनगर क्षेत्र में हजारों श्रमिक और उनके परिवार रहते हैं। इसलिए ईएसआईसी अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं होना आवश्यक है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||