मोदीनगर। राधे एनक्लेव कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने घर के बाहर ”मकान बिकाऊ” के पोस्टर चस्पा कर इन्साफ न मिलने पर पलायन की चेतावनी दी है। बीते दस अक्तूबर को अमित कुमार और पड़ोसी शौदान सिंह के बीच मारपीट हुई थी। इस मारपीट में अमित और उनका परिवार घायल हो गया था। अमित का आरोप है कि पुलिस ने शौदान सिंह की तहरीर पर उनके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि, उनकी तरफ से दी गई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज होकर अमित ने यह कदम उठाया है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



