Image Slider

डीटीसी बस की टक्कर से एक शख्स की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


खुद को चश्मदीद बताने वाले एक व्यक्ति ने बताया, ‘बस एक महिला चला रही थी। 2-3 लोग इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक स्कूटी बस के नीचे फंस गई। ‘

द्वारका में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

उधर, द्वारका के सेक्टर-18 स्थित क्रेसेंट अपार्टमेंट रेड लाइट के पास भी सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिन पर कुल चार लोग सवार थे। गौरव नाम के एक व्यक्ति की सिर कुचलने से मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतक की पहचान गौरव को रूप में हुई है। घायलों में हितेश (18), हर्षित (20), ध्रुव (23) शामिल हैं। ट्रक चालक, आगरा (यूपी) निवासी 41 वर्षीय होतम सिंह को पकड़ लिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक, दोनों बाइकें और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||