- राधा कृष्ण लाइन, पार्क स्ट्रीट सूर्य लाइन और ग्रीन वैली के निवासियों ने रामलीला कमेटी को दानराशि सौंपी
- पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने दानदाताओं का किया स्वागत, आयोजन को मिल रहा सामाजिक सहयोग
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित सनातन धर्म रामलीला को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कौशांबी में पहली बार आयोजित हो रही रामलीला में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय निवासी भी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में राधा कृष्ण लाइन, पार्क स्ट्रीट सूर्य लाइन और ग्रीन वैली के निवासियों ने रामलीला कमेटी को दानराशि देकर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने दानदाता टीम का स्वागत कर उनके योगदान की सराहना की। कौशांबी के श्रीराम पार्क में पहली बार रामलीला का आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल रही है। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और परिवार के साथ रामलीला का आनंद ले रहे हैं।
स्थानीय लोगों का सहयोग इस धार्मिक आयोजन को और अधिक उत्साहपूर्ण बना रहा है। रामलीला आयोजन को सफल बनाने के लिए राधा कृष्ण लाइन, पार्क स्ट्रीट सूर्य लाइन और ग्रीन वैली के लोगों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। दानदाताओं ने रामलीला कमेटी को राशि सौंपकर धार्मिक आयोजन के प्रति अपनी आस्था और सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया। इस पहल से आयोजन से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ा है। क्षेत्रवासियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में स्थानीय समाज की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने दानदाता टीम का स्वागत किया। उन्होंने सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की।
रामलीला जैसे आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं। रामलीला में क्षेत्र के लोगों की बढ़ती भागीदारी से आयोजन का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीय निवासी अपनी उपस्थिति और सहयोग के माध्यम से इस पहल को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आयोजन में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है। रामलीला के मंचन के जरिए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित होने का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर उर्मिला अरोड़ा, मंजू शर्मा, अनीता खंडेलवाल, शिवाली अग्रवाल, किरण दुआ, मुनेश चौहान, डोली मल्होत्रा, अलका जैन, वंदना चौहान, प्रियंका अरोड़ा, सुभाष अरोड़ा, बाला यादव, रितु, कांता मल्होत्रा, पुष्पा गौतम, दीपक गुप्ता, लक्ष्मीकांत चानना, सतीश गुप्ता, राकेश चौरसिया, मुरारी सेठ, प्रदीप भटनागर, राकेश जकेतिया, राज शर्मा, गोविंद, मनीष जैन, ऋतु जैन, पवन गुप्ता और मनीष मैरोडिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



