Image Slider


Elderly woman assaulted while attempting to intervene; sustains broken hip



लोनी। सिल्वर सिटी कॉलोनी में दो युवाओं के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंची वृद्धा ने पड़ोसी महिलाओं पर मारपीट कर कूल्हा तोड़ने का आरोप लगाया है। वृद्धा की बेटी ने आरोपियों के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। बेटी खुशबू ने पुलिस को बताया कि नौ अक्तूबर की शाम घर के सामने एक युवक और युवती आपस में झगड़ रहे थे। शोर सुनकर उनकी मां मौके पर पहुंचीं और युवक को समझाने लगीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही मोहल्ले की एक महिला को लगा कि वृद्धा उसे गाली दे रही हैं। आरोप है कि महिला घर पहुंची और कुछ देर बाद सुधा, कोमल व आंचल को साथ लेकर लौटीं। तीनों ने वृद्धा के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान कूल्हे में फ्रैक्चर कूल्हा टूट गया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||