Image Slider

साहिबाबाद। टीएचए के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर अवैध पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर ई-रिक्शा और टेंपो चालक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुबह से लेकर रात तक सड़क किनारे वाहनों की कतार लगी रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति काला पत्थर रोड, कौशांबी डिपो समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर भी देखने को मिल रही है।


खोड़ा-मकनपुर के प्रवेश द्वार पर ई-रिक्शा और टेंपो खड़े रहने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। ऐसे में दूसरे वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और थोड़ी ही देर में जाम लग जाता है। निवासी आफताब ने बताया कि काला पत्थर रोड और कौशांबी डिपो के आसपास भी सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े टेंपो यातायात में बाधा पैदा कर रहे हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय निवासी सहजल यादव ने बताया कि अधिकारियों को ई-रिक्शा और टेंपो के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए जाएं तथा सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||