Image Slider

साहिबाबाद। एक सप्ताह के बाद एक बार फिर से शहर की हवा जहरीली हो गई है। बुधवार शाम पीसीबी की ओर से शाम चार बजे जारी हुए बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 208 दर्ज किया गया। एक्यूआई के बढ़ने से शहर देश के पांच सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पांचवें स्थान पर रहा। दो दिन पूर्व हुए बारिश के बाद शहर का एक्यूआई 100 से कम आ गया था। बूंदों के सूखते ही एक्यूआई बढ़ गया। शहर के सात स्टेशनों में महज गोविंदपुरम की हवा ही ग्रीन जोन में रही, अन्य सभी स्टेशनों का एक्यूआई 200 के पार रहा। लोनी की हवा सबसे अधिक खराब रही,यहां का एक्यूआई 271 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही जिलाधिकारी के साथ प्रदूषण को लेकर बैठक हुई है, जल्द ही बेहतर उपाय किए जाएंगे जिससे धूल नियंत्रित हो सके।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||