गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कृष्ण वर्मा मेमोरियल अवॉर्ड 2026 की घोषणा की है। यह अवॉर्ड मास्टर डिग्री में प्रथम या द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दृष्टिबाधित छात्रों को मिलेगा। ऑल इंडिया कॉन्फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड इसे प्रदान करेगा। अवॉर्ड में 40 हजार रुपये, प्रमाणपत्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न शामिल हैं। दिवंगत डॉ. वेद प्रकाश वर्मा के वित्तीय सहयोग से यह स्थापित हुआ है। इसका उद्देश्य दृष्टिबाधित छात्रों को स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की अंतिम स्नातकोत्तर परीक्षाओं (संगीत और ललित कला को छोड़कर) में पहला या दूसरा स्थान प्राप्त करना होगा। आवेदन 20 नवंबर तक ऑल इंडिया कॉन्फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड को भेजे जाने चाहिए। चयनित छात्रों को 4 जनवरी को अवॉर्ड समारोह में एसी टू टियर रेल किराया और होटल आवास भी मिलेगा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||
