Image Slider

Ghaziabad Police safely rescued a woman who had jumped into the Hindon Barrage

पुलिस ने महिला को सुरक्षित बचाया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के हिंडन बैराज में मंगलवार देर रात को कूदी एक महिला को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य है।


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे थाना इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि थाना इंदिरापुरम के कनावनी चौकी क्षेत्र स्थित हिंडन बैराज पर प्रताप विहार निवासी 25 वर्षीय गीता निवासी प्रताप विहार अपने पति अवनीश से घरेलू विवाद के बाद नदी में कूद गई है। सूचना मिलते ही इंदिरापुरम पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। एसडीआरएफ टीम और परिजनों के सहयोग से महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते महिला नाराज होकर हिंडन बैराज पहुंची थी। इसी नाराजगी में वह नदी में कूद गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला का जीवन बच गया। उसे आवश्यक चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। एसीपी ने बताया कि महिला को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए यशोदा मेडिसिटी अस्पताल, इंदिरापुरम में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस इस मामले में महिला के पति अवनीश से भी पूछताछ करेगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||