Image Slider

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आनंद विहार में वायु प्रदूषण कम करने के उपायों की समीक्षा की। पांच स्थानों पर सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया और नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक मुहिम शुरू हुई है कि हम सब अपनी जिम्मेदारी के साथ दिल्ली के वायु प्रदूषण के संकट के लिए कार्य करें। उनके नेतृत्व में पिछले दिनों हमने 11 एक्शन पॉइंट दिए थे। 11 एक्शन पॉइंट को उन्होंने दिल्ली में जमीन पर उतारा जहां सबसे बड़ा हॉस्पॉट था। 30 अगस्त को यहां पर 430 AQI था जो आज 92 है।’

वहीं, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘जो अपने आप को विपक्ष कहते हैं ये अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं में इतना ज्यादा घिरे हैं कि इन्हें किसी की परवाह नहीं है। ना कार्यकर्ता की परवाह है, ना जनता की परवाह है ना पत्रकार की परवाह है ना पुलिस की परवाह है। पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। पूरे देश में एसआईआर का काम हुआ जहां परिणाम इनके अनुकूल आया वहां शांत हैं और जहां इनके अनुकूल नहीं आया वहां इल्जाम लगाते हैं।’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||