Image Slider

राजधानी दिल्ली के एक क्लब में मामूली बात पर मचे बवाल में एक युवक का मर्डर हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के टोर हाउस क्लब में बीयर का गिलास छलकने की मामूली बात पर युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह से पीटा गया। आरोपों के मुताबिक क्लब मालिक और बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत हो गई। 


मृतक की पहचान हो गई है। वह पेशे से ड्राइवर था और उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में क्लब के मालिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच जारी है। जिस क्लब में यह घटना हुई। घटना दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जखीरा इलाके में स्थित ‘टोर हाउस’ नाइट क्लब में हुई थी।

रघुवीर नगर के रहने वाले दलजीत अपने दोस्तों के साथ क्लब गए थे, जहां एक महिला पर गलती से बीयर गिर जाने के कारण विवाद उत्पन्न हो गया था। इस विवाद के बाद हुई मारपीट में गंभीर चोटें आने के कारण दलजीत की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लब के मालिक सहित कई मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की कानूनी जांच जारी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||