Image Slider

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले उन्हें 10 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था।

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सीजेपी नेता ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं, इसी के साथ ही सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।

इससे पहले 10 अक्तूबर को सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने ऐहतियातन हिरासत में लिया था। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था।

अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। इन नेताओं को अगले एक साल की अवधि तक शांति व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||