Image Slider


Motorcyclist beaten with rods and sticks for not giving way; FIR registered.



इंदिरापुरम। मकनपुर अंडरपास के पास साइड न देने पर स्कूटी सवार दो युवकों पर बाइक सवार को लोहे की रॉड रॉड से पीटकर घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नोएडा सेक्टर-73 सर्फाबाद निवासी शनि हैदर ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से इंदिरापुरम काला पत्थर जा रहे थे। मकनपुर अंडरपास के पास ई-स्कूटी सवार दो युवकों ने हॉर्न बजाकर उनसे साइड मांगी और इसी दौरान गाली-गलौज करने लगे। चंद दूरी पर आगे जाकर आरोपियों ने उनको रोक लिया। इसके बाद लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||