Image Slider

होमताजा खबरदेशचेन्नई मेट्रो में PM मोदी के साथ दिखे CM विजय, 15 KM का सफर अब मिनटों में

Last Updated:

Chennai Metro Phase 2: चेन्नई के लाखों मुसाफिरों के लिए रविवार का दिन रफ्तार की नई सौगात लेकर आया. पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 के तहत 4,900 करोड़ रुपये की लागत वाले पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन कर दिया. इस ऐतिहासिक मौके पर तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय भी साथ रहे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

चेन्नई मेट्रो में PM मोदी के साथ दिखे CM विजय, 15 KM का सफर अब मिनटों मेंZoom

पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो में सफर किया.

चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने नई मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन में सवारी भी की.

ये नई मेट्रो सेवाएं मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के कॉरिडोर-चार के तहत संचालित होंगी. लगभग 15 किलोमीटर के नवनिर्मित खंड में कुल 11 एलिवेटेड स्टेशन हैं.

मेट्रो रेल गलियारे में 3.7 किलोमीटर लंबी विशिष्ट ‘डबल डेकर’ संरचना है. इसमें चालक रहित परिचालन को सक्षम बनाने के लिए उन्नत सिग्नल प्रणाली भी लगाई गई है. इस परियोजना से यात्रियों का प्रतिदिन का यात्रा समय कम होने और चेन्नई के तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी उपनगरों तथा शहर के केंद्र के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||