Image Slider

कॉकरोच पार्टी के आह्वान पर प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती ने वीकेंड पर दिल्ली की रफ्तार रोक दी। लुटियन जोन और संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़े 45 मेट्रो स्टेशन बंद होने से जहां लाखों लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। लुटियन जोन में बेरिकेटिंग ने डीटीसी बसों से यात्रियों का सफर रोक दिया। सबसे अधिक मुश्किलें तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने और एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की ट्रेन छूटी तो कई अपनी शेड्यूल फ्लाइट भी नहीं पकड़ पाए।

 





cjp Protests  in Delhi 45 metro stations shut people missed trains and flights long traffic jams

जाम में फंसी एंबुलेंस
– फोटो : भूपिंदर सिंह


घंटों जाम में फंसे रहे आम लोग

सामान्य दिनों में लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाली दिल्ली मेट्रो की रफ्तार पर शुक्रवार रात से ही ब्रेक लग गया। मेट्रो और बसों के रूट न मिलने के कारण यात्री अपने घरों से निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए और अपने यात्रा या कार्यालय जाने की इच्छा ही छोड़ दी। जिन लोगों को बेहद जरूरी काम से स्टेशन, एयरपोर्ट या अपने कार्यालय जाना था वह निकले लेकिन घंटों बेरिकेटिंग, जाम और रास्तों के भ्रम में फसे रहे।

 


cjp Protests  in Delhi 45 metro stations shut people missed trains and flights long traffic jams

भटकते यात्री
– फोटो : भूपिंदर सिंह


बसें न मिलने से भटके यात्री, कार्यालय पहुंचने में लगा एड़ी चोटी का जोर

वीकेंड होने के बावजूद बड़ी संख्या में चावड़ी बाजार, कनाट प्लेस, बाराखंबा, सेंट्रल सेकेट्रिएट, इंद्रप्रस्थ, हौज खास, शाहदरा, खजूरी खास, करोल बाग समेत दिल्ली भर के अन्य क्षेत्रों में मौजूद निजी कार्यालय, दुकानें, शोरूम खुले रहे। मेट्रो बंद होने के चलते नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले यात्रियों को मंडी हाउस के बाद डीटीसी की बसें नहीं मिलीं। फरीदाबाद से आने वाले लोग बदरपुर के पास जाम में फसे रहे। गुरुग्राम से धौला कुंआ, एम्स, मूलचंद तक तो लोग आ सके लेकिन लाजपत नगर के बाद आने वाले लोग भटकते रहे। खासकर इंटरनेट न चलने से लुटियन जोन में आने वाले लोगों काे पता नहीं चला कि बस न मिलने पर अपने गंतव्य के लिए किस रास्ते से निकलें।


cjp Protests  in Delhi 45 metro stations shut people missed trains and flights long traffic jams

जाम फंसा ऑटो, अंदर मरीज परेशान
– फोटो : भूपिंदर सिंह


रुकी दिल्ली की लाइफलाइन

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन बंद होने से पूरी दिल्ली की रफ्तार ठप हो गई। कनाट प्लेस, दिल्ली गेट, खान मार्केट, कश्मीरी गेट, लाजपत नगर, आईटीओ, रिठाला, शहादरा, राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ, सेंट्रल सेकेट्रिएट, बाराखंबा, झंडेवालान, चावड़ी बाजार, करोल बाग जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर से निकलने के प्लान बदल लिए। जरूरी काम से निकले लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान जगह-जगह लगी बेरिकेटिंग से रास्ते जाम रहे।


cjp Protests  in Delhi 45 metro stations shut people missed trains and flights long traffic jams

प्रदर्शन के कारण बंद रहे रास्ते
– फोटो : भूपिंदर सिंह


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने में छूटे पसीने

पहले से शेड्यूल ट्रेनों से निकलने के लिए यात्री सुबह ही दिल्ली-एनसीआर भर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले लेकिन नई दिल्ली, राजीव चौक, बाराखंबा, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद होने से लोगों का पहुंचना मुश्किल हो गया। डीटीसी बसों, कैब और निजी वाहनों से आ रहे लोगों को आईटीओ पर लगे भीषण जाम का सामना करना पड़ा। एक घंटे का सफर तय करने में दो घंटे तक लगे। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन बंद होने से भी यात्रियों को मुश्किलें आईं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||