Image Slider

साहिबाबाद। दिल्ली में शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और मेट्रो सेवाओं पर लगी पाबंदियों का असर टीएचए में भी देखने को मिला। इंदिरापुरम, वैशाली और मोहन नगर समेत कई इलाकों से दिल्ली के कॉलेजों और कार्यालय जाने वाले युवाओं को अभिभावकों ने घर से बाहर जाने से रोक दिया। परिजनों ने दिल्ली में प्रदर्शन से मार्ग बंद होने, मेट्रो स्टेशन बंद रहने या परिवहन सेवाएं प्रभावित होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कई युवाओं ने कॉलेज और कार्यालय से छुट्टी कर ली। वहीं, वीकेंड पर दिल्ली घूमने, खरीदारी करने और दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना भी रद करनी पड़ी।


टीएचए के बड़ी संख्या में युवा पढ़ाई और नौकरी के लिए रोजाना दिल्ली जाते हैं। इनमें से कई मेट्रो से सफर करते हैं और रास्ते में कश्मीरी गेट समेत दूसरे स्टेशनों पर मेट्रो बदलते हैं। शिप्रा सनसिटी निवासी भूमि ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार को प्रदर्शन के चलते मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने और कुछ स्टेशनों पर पाबंदियों की खबरों के बीच चिंता बढ़ गई। बेटी रास्ते में न फंस जाए इस वजह से कई घर पर ही नोक लिया। वैशाली निवासी भूषण यादव ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में घूमने, बाजारों में खरीदारी करने और दोस्तों के साथ समय बिताने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रदर्शन और दिल्ली बंद की सूचना पर योजना बदल दी। वैशाली निवासी सैंडी मिश्रा ने बताया कि आफिस जाना था, लेकिन घर से ही काम करने की अधिकारियों को सूचना दे दी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||