Image Slider


Fraudulent accounts opened in banks across other states by misusing PAN cards.



साहिबाबाद। कौशांबी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के पैन कार्ड का धोखाधड़ी से इस्तेमाल कर बैंक खाते खोलने का आरोप है। पीड़ित ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड और जम्मू सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के अधिकारियों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश कुमार निवासी कौशांबी ने पुलिस को बताया कि उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करते समय पेनकार्ड से धोखाधड़ी होने की जानकारी मिली। उनके पैन नंबर का उपयोग कर अवैध बैंक खाते खोले गए थे। इन खातों में ब्याज की आय भी दर्शाई गई। राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी अपनी सहमति या अनुमति के बिना अपना पैन किसी बैंक के साथ साझा नहीं किया। राजेश ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर यह धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||