साहिबाबाद। एक महिला ने अपने ही परिवार के लोगों पर लाखों रुपये की नकदी व ज्वेलरी चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास भी किया है। महिला ने टीला मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बाला देवी निवासी पसौंडा ने पुलिस को बताया कि एक अक्तूबर को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थीं। उनके भतीजे ने किसी चाबी बनाने वाले को बुलाकर कमरे और अलमारी की नई चाबी बनवा ली। आरोप है कि भतीजे ने परिवार के अन्य सदस्यों राजू, भावना, हर्ष, सोनिया और अजेय के साथ मिलकर अलमारी में रखे दो लाख रुपये और लाखों के जेवर के अलावा दस्तावेज भी चोरी कर लिए। पांच अक्तूबर को वह लौटीं और अलमारी में रुपये रखने लगीं तो ताला नहीं खुला। आरोप है कि सात अक्तूबर को आरोपियों ने दोबारा ताला लगाकर गले में चुनरी डालकर जान से मारने का प्रयास किया। एसीपी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||
