बैरिकेडिंग, कांटे और पुलिस का पहरा:दिल्ली आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी, कई सड़कें बंद, वाहनों की लगीं कतारें – Cjp Protest Blockades And Traffic Jam-like Conditions On Routes Leading To Delhi
Image Slider
{“_id”:”6ac9c6d32ca0be9037063f30″,”slug”:”cjp-protest-blockades-and-traffic-jam-like-conditions-on-routes-leading-to-delhi-2026-10-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बैरिकेडिंग, कांटे और पुलिस का पहरा: दिल्ली आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी, कई सड़कें बंद, वाहनों की लगीं कतारें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/नोएडा
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:32 AM IST
दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। दिल्ली की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है, जिससे जाम जैसे हालात हैं। दिल्ली के अंदर कई रास्तों को बंद कर दिया गया है, जिससे राजधानी में लोग परेशान हैं।
वाहनों की लगीं कतारें – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली आने वाले तमाम रास्तों पर नाकेबंदी की गई है और दिल्ली के अंदर कई रास्ते बंद कर दिए हैं। जिससे दूसरे रास्तों पर दबाव बढ़ गया है। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। जाम में फंसने से लोग परेशान हो गए हैं। कुछ जगह सीमेंट के बड़े ब्लॉक और कांटे बिछाए गए हैं। पुलिस दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर अत्यधिक सतर्क है। हालांकि पुलिस व्यवस्था को संभालने में लगी हुई है, लेकिन बैरिकेड्स होने से रास्ते संकरे हो गए हैं और एक-एक कर वाहन गुजर रहे हैं। इसके चलते वाहनों की पीछे कतारें लग गई हैं।