नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सरकारी और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट बुक करने की समयसीमा बढ़ा दी है। अब पात्र कर्मचारी 31 अक्तूबर तक डीडीए के तैयार फ्लैट बुक कर सकेंगे।
डीडीए के अनुसार, योजना के तहत सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर तैयार फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थियों को फ्लैट की कीमत पर 25 प्रतिशत विशेष छूट दी जा रही है। डीडीए के अनुसार, फ्लैट तैयार हैं और लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार आवास बुक कर सकते हैं। डीडीए ने इच्छुक कर्मचारियों से योजना का लाभ उठाने और निर्धारित अवधि के भीतर बुकिंग कराने की अपील की है। योजना से संबंधित जानकारी और बुकिंग की प्रक्रिया डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ब्यूरो
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



