Image Slider

होमताजा खबरदेशनंदीग्राम-रेजीनगर में ममता का बदला होगा पूरा? 6 सीटों पर कुछ देर में रिजल्ट

Last Updated:

Upchunav Result 2026 LIVE: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल की न…और पढ़ें

नंदीग्राम-रेजीनगर में ममता का बदला होगा पूरा? 6 सीटों पर कुछ देर में रिजल्टZoom

Bypoll Results 2026 LIVE: नंदीग्राम-रेजीनगर में समेत उपचुनाव के 6 सीटों के नतीजे थोड़ी देर में

By Election Results 2026 Live Updates: चार राज्यों में उपचुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं. साथ ही असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतगणना होगी. सभी जगह सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था. सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर टिकी है. यहां चुनावी घटनाक्रम ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. नंदीग्राम में टीएमसी प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद मुकाबले का समीकरण बदला. वहीं, ममता बनर्जी के समर्थन वाले कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी और फिर चुनाव के लिए जमानत मिलने से यह सीट चर्चा में है. अब यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. दूसरी ओर, असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. अब मतगणना से साफ होगा कि इन सीटों पर किस उम्मीदवार को जनता का समर्थन मिला है.

बहरहाल, उपचुनाव के नतीजों के लिए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर दी गई है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम-धारापुरम और पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट के नतीजे कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे. सबसे पहले रुझान आएंगे. ये रुझान ही बता देंगे कि नतीजे किसके पक्ष में होंगे.

Bypoll Results 2026 LIVE: कहां-कहां के आ रहे नतीजे

दरअसल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में इसी साल विधानसभा चुनाव हुए थे. तमिलनाडु में 2 विधायकों के पार्टी बदलने और इस्तीफा देने से 2 सीटें खाली हुईं. वहीं, पुडुचेरी में CM एन. रंगासामी के 2 सीटों पर जीत के बाद एक सीट छोड़ने से उपचुनाव हुआ. इसके अलावा, बंगाल में भी मुख्यमंंत्री सुवेंदु अधिकारी और हुमायूं कबीर ने 2-2 सीटों पर चुनाव जीता. इसके बाद उन्हें एक-एक सीट छोड़नी पड़ीं. वहीं, असम में सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने विधायक बनने के लिए लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया था. इसके कारण यहां उपचुनाव हुए.

Tamil Nadu By Poll Result LIVE: काउंटिंग के लिए सुरक्षा पुख्ता

Tamil Nadu By Election Result LIVE: तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम में उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं. सुबह आठ बजते ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे. उससे पहले सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है. समाचार एजेंसी एएनआई ने मतगणना स्थल से वीडियो जारी किया है.

तमिलनाडु: मदुरंतकम और धारापुरम उपचुनाव के नतीजे विजय के लिए परीक्षा

Tamil Nadu Bypoll Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज आ रहे. ये नतीजे मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ सरकार की शुरुआती चुनावी परीक्षा के तौर देखे जाएंगे. सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी. अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इन दोनों सीटों के लिए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बड़े नेताओं की ओर से जोरदार चुनाव प्रचार किया गया था. यह उपचुनाव टीवीके के लिए काफी अहम है. टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी. उसके पास अभी पूर्ण बहुमत नहीं है. अगर इन दोनों प्रत्याशियों की जीत होती है तो टीवीके की स्थिति मजबूत हो जाएगी. वहीं, अगर टीवीके प्रत्याशियों की हार होती है तो विपक्षी पार्टियों को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा. टीवीके प्रत्याशियों के प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विजय ने संभाली जबकि डीएमके अध्यक्ष एम.के, स्टालिन और उदयनिधि और एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था. टीवीके के दोनों उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके के टिकट पर ये सीटें जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी बदल ली.

Bengal Bypoll Results 2026 LIVE: नंदीग्राम, रेजीनगर के नतीजों से मिलेगा राज्य में राजनीतिक रुख का संकेत

Nandigram Bypoll Results 2026 LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना आज यानी शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू होगी. इन नतीजों से पश्चिम बंगाल के मौजूदा राजनीतिक रुख का अंदाजा मिलने की संभावना है, जहां भाजपा ने 15 साल तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को हटाकर सरकार बनाई है. मंगलवार को हुए दोनों उपचुनाव भले ही चार महीने पुरानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कोई जनमत संग्रह नहीं हैं लेकिन विपक्ष से सत्ता में आने के बाद पार्टी की चुनावी ताकत का आकलन करने और विपक्षी खेमे की स्थिति पर गौर करने के लिए इन परिणामों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी.

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के करीब 5.24 लाख मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत ने मतदान किया, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथ स्तर पर अनियमितताओं और छिटपुट झड़पों के आरोप लगे. रेजीनगर में पुलिस के साथ झड़प के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं कांग्रेस ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पुनर्मतदान की मांग की.

Bypoll Results 2026 LIVE: कहां कितनी वोटिंग हुई थी?

4 राज्यों की 6 सीटों पर कितने फीसदी मतदान हुए थे?

  • बंगाल की नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत
  • रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत
  • तमिलनाडु की मदुरांतकम में 83.86 प्रतिशत
  • धारापुरम में 78.53 प्रतिशत
  • पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी विधानसभा सीट पर 80.81 प्रतिशत
  • असम के नगांव में 76.20 फीसदी

Upchunav 2026 Parinam Live Updates: किन 6 सीटों पर आ रहे रिजल्ट

Upchunav 2026 Parinam Live Updates: देश की छह सीटों पर बीते दिनों उपचुनाव हुए थे. उनमें से पांच विधानसभा की सीटें थीं और एक लोकसभा की. इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज कुछ देर में आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर गिनती होगी. 8 बजते ही रुझान आने लगेंगे. फिलहाल, मतगणनना केंद्रों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है.

By Poll Result Live: 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल से असम-तमिलनाडु तक नजर

By Poll Result Live 2026: नमस्कार, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आप पाठकों का स्वागत है. आज चुनावी नतीजों का दिन है. तीन राज्यों यानी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुडुचेरी  की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर है, जहां चुनावी घटनाक्रम के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है. वहीं, नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. मतगणना के साथ ही इन सीटों पर उम्मीदवारों की जीत-हार की तस्वीर साफ होगी. चलिए जानते हैं सभी अपडेट्स.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||