कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को ‘चलो दिल्ली’ का आह्लान किया है। संगठन ने देशभर के युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का विरोध है।
सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। गाड़ियों को चेक करके दिल्ली की ओर जाने दिया जा रहा है। पुलिस सीजेपी आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को दिल्ली की सीमा पर रोक रही है। दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल का कहना है, पुलिस दिल्ली जाने वाले वाहनों और लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


