Gurugram News: गुरुग्राम के भोंडसी में जेल रोड पर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कुछ लोगों ने विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया.एसटीएफ का दल अपनी सरकारी गाड़ी से भोंडसी स्थित एसटीएफ मुख्यालय जा रहा था और रास्ते में जेल रोड पर दो गुटों के बीच झड़प हो रही थी.
घायल कॉन्स्टेबल की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई है.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम के भोंडसी में जेल रोड पर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कुछ लोगों ने विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. घायल कॉन्स्टेबल की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई है.
पुलिस ने बताया कि उसके पैर और पीठ में चोट आई है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. एसटीएफ की शिकायत पर, भोंडसी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है. हालांकि एसटीएफ और गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि एसटीएफ के दल पर बदमाशों के एक समूह ने हमला किया था. यह घटना शनिवार रात को हुई, जब एसटीएफ का दल अपनी सरकारी गाड़ी से भोंडसी स्थित एसटीएफ मुख्यालय जा रहा था और रास्ते में जेल रोड पर उन्हें दो गुटों के बीच झड़प होती दिखी. जहां एक गुट के कुछ सदस्य अपनी गाड़ी में भाग निकले, वहीं दूसरे गुट ने एसटीएफ के सदस्यों पर गोलीबारी कर दी.
हमले के दौरान, कॉन्स्टेबल अमित तब घायल हो गए जब कथित तौर पर एक गाड़ी ने एसटीएफ की गाड़ी के दरवाजे को टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर गए. इसके बाद कथित तौर पर एक स्कॉर्पियो उनके पैर के ऊपर से गुजर गयी. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भाग गए.
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘भोंडसी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’’
About the Author
Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


