Image Slider

होमताजा खबरDelhiछोड़िए दिल्ली के महंगे बाजार, यहां आइए..ब्यूटी-होम डेकोर का सामान मिलेगा सस्ता

Last Updated:

INA Market Delhi: दिल्ली में INA दिल्ली हाट के बाहर एक सस्ता मार्केट है, जहाँ ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर घर सजाने तक का सामान मिलता है. यह मार्केट सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है और मेट्रो गेट नंबर 5 से आसानी से पहुँचा जा सकता है. यहाँ अच्छी क्वालिटी का सामान सस्ते दामों पर मिलता है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिल्ली में अगर आप खरीदारी करने के लिए बेहद सस्ता मार्केट खोज रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद सस्ता मार्केट मौजूद है. जो सदर बाजार और सरोजनी मार्केट की ही तरह सस्ता है. हालांकि सदर बाजार और सरोजिनी नगर में क्वालिटी की शिकायत लोगों को अक्सर रहती है. इस मार्केट में आपको सस्ते के साथ ही बेहतर क्वालिटी भी मिलेगी यानी अच्छी गुणवत्ता का सामान आपको मिलेगा.

जिससे खरीदने के बाद आपको पछतावा भी नहीं होगा. खास बात यह है कि इस मार्केट तक पहुंचना भी बहुत आसान है, क्योंकि यह मार्केट आईएनए दिल्ली हाट के एकदम बाहर लगता है और मेट्रो से गेट नंबर पांच से जैसे ही बाहर निकलेंगे आपको यह मार्केट सजा हुआ नजर आ जाएगा. सुबह 11:00 से लेकर शाम के 6:00 तक आप यहां पर जमकर खरीदारी कर सकते हैं. यहां पर हर तरह का प्रोडक्ट आपको मिलेगा और अच्छी क्वालिटी के साथ मिलेगा.

ड्यूटी प्रोडक्ट से लेकर होम डेकोर तक उपलब्ध
इस मार्केट की खासियत यह है कि यह आईएनए दिल्ली हाट के एकदम बाहर लगता है. आईएनए दिल्ली हाट को बेहद अमीरों का मार्केट माना जाता है. यहां पर खरीदारी करना बहुत ज्यादा सस्ता नहीं माना जाता है. जिनका बजट बहुत ज्यादा अच्छा होता है. वहीं आईएनए दिल्ली हाट से खरीदारी करते हैं. यहां पर एक छोटी सी छोटी कान की बाली भी 200 रुपए के अंदर मिलती है. जबकि कपड़ों की बात करें तो यहां पर कपड़ों की कीमत हजार रुपए से शुरू होती है. जबकि होम डेकोर का सामान भी 500 रुपए के ऊपर ही मिलता है. खाना पीना भी यहां पर काफी महंगा है. ऐसे में अगर आप आईएनए दिल्ली हाट के ठीक बाहर निकलेंगे तो आपको यह मार्केट सजा हुआ नजर आ जाएगा. जहां पर ज्वेलरी आपको मात्र 10 रुपए से लेकर 50 रुपये के अंदर मिल जाएगी. होम डेकोर का सामान आपको 50 रुपये से लेकर 200 रुपए के अंदर मिल जाएगा. जबकि किताबों की बात करें तो किताबें भी यहां पर बहुत सस्ती है.

इस तरह पहुंचे यहां
आप भी इस सस्ते मार्केट से खरीदारी करना चाहते हैं? चाहे होम डेकोर का समान हो, इनडोर प्लांट्स हो या फिर किताबें हो या ज्वेलरी हो या फिर आपके यहां से पूजा का सामान खरीदना हो. तो आपको यहां पहुंचने के लिए इन रास्ते से आना होगा. आपको सबसे पहले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन आना होगा. फिर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आपको येलो लाइन लेनी होगी. येलो लाइन पर आप एम्स और जोर बाग को क्रॉस करेंगे. उसके बाद यह आईएनए दिल्ली हाट आ जाएगा. इस मार्केट के ठीक बाहर निकलने के लिए आपको एग्जिट गेट पांच से बाहर निकलना होगा. जैसी आप गेट नंबर 5 से बाहर निकलेंगे आप इस मार्केट में पहुंच जाएंगे.

About the Author

authorimg

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||