Image Slider

इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के वसुंधरा में एक सरकारी बैंक के अकाउंटेंट धर्मेश सिंह ने पड़ोस की तीन महिलाओं समेत सात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।


वसुंधरा सेक्टर-1 निवासी धर्मेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अलीगढ़ के टप्पल स्थित कैनरा बैंक में अकाउंटेंट हैं। शुक्रवार को उनके जीजा सुशील पांचाल घर पर आए थे। उन्होंने अपनी कार घर के पास ही एक खाली प्लॉट के सामने खड़ी थी और उससे न तो रास्ता बाधित हुआ और न ही किसी को कोई दिक्कत थी। इसके बावजूद आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने गाड़ी हटाने के लिए बुलाया। वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंटों से भी हमला किया गया। धर्मेश सिंह ने बताया कि हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें वहां से भागना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें लोग डंडा लेकर आते दिख रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है और जांच कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||