Image Slider

होमफोटोमनीLatest Moneyएमडी या सीईओ चाहिए तो आईसीआईसीआई बैंक आइये, बन गया है लीडरशिप की फैक्ट्री

Last Updated:

ICICI Leadership Factory : एचडीएफसी बैंक ने अपने नए एमडी-सीईओ के नाम का खुलासा कर दिया है. अनूप बाग्ची अगले महीने से प्राइवेट सेक्टर के इस सबसे बड़े बैंक की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा. एचडीएफसी बैंक की लीडरशिप संभालने से पहले अनूप लंबे समय तक आईसीआईसीआई बैंक में सेवाएं दे चुके हैं. सिर्फ अनूप ही नहीं, बल्कि करीब एक दर्जन बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रमुख आईसीआईसीआई बैंक से ही निकले हैं.

Anup Bagchi : सबसे पहले बात करते हैं अनूप बाग्ची की. अनपू 27 अक्टूबर, 2026 से एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे और उन्हें एमडी व सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है. एचडीएफसी बैंक का मुखिया बनने से पहले बाग्ची आईसीआईसीआई ग्रुप बिजनेस का जिम्मा संभाल रहे थे और उन्होंने करीब 30 साल तक यहां आपनी सेवाएं दी हैं. अनूप बाग्ची ने आईसीआईसीआई बैंक के अलावा सिक्योरिटीज और प्रूडेंशियल लाइफ में भी बड़े पद की जिम्मेदारी संभाली है.

Anup Saha : आईसीआईसीआई बैंक से एक और बड़ा नाम निकला है अनूप कुमार साहा का, जिन्हें कोटक महिंद्रा बैंक का एमडी और सीईओ बनाया गया है. साहा को यह जिम्मेदारी 1 जनवरी, 2027 से सौंपी जाएगी. कोटक में जिम्मेदारी संभालने से पहले साहा ने करीब 14 साल तक आईसीआईसीआई बैंक में वरिष्ठ पद संभाला था. इसके अलावा उन्होंने बजाज फाइनेंस में भी एमडी और सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाली थी.

Shikha Sharma : आईसीआईसीआई बैंक से निकली प्रतिभाओं में शिखा शर्मा का नाम भी प्रमुखता से शामिल है. शिखा ने आईसीआईसीआई समूह में लंबा समय गुजारा है और तब उन्हें एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शिखा ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में भी लंबा वक्त बिताया है. उन्होंने साल 2009 से 2018 तक एक्सिस बैंक की जिम्मेदारी संभाली. इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक में उन्होंने करीब 30 साल तक सेवाएं दीं थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

V Vaidyanathan : आईसीआईसीआई बैंक से निकला एक और नाम वी वैद्यनाथन का है, जिन्हें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपना एमडी और सीईओ बनाया है. इस पद को संभालने से पहले उन्होंने एक्सिस बैंक में खुदरा कर्ज और कार्ड विभाग को लंबे समय तक संभाला था. उन्होंने आईसीआईसीआई प्रूडेंशयिल के लाइफ इंश्योरेंस विभाग में सीईओ का पद भी संभाला था. चेन्नई में जन्में वैद्यनाथन के पास कभी इंटरव्यू के लिए ट्रेन टिकट खरीदने तक के पैसे नहीं थे.

Rajiv Sabharwal : आईआईटी दिल्ली से निकले राजीव सबरवाल ने साल 2018 में टाटा कैपिटल की मान संभाली थी और उन्हें एमडी व सीईओ बनाया गया था. उनके पास बैंकिंग और फाइनेंस की दुनिया में काम करने का करीब 35 साल का अनुभव है. इससे पहले वह आईसीआईसीआई बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रहे और साल 2010 से 2017 तक अपनी सेवाएं दीं. आईसीआईसीआई बैंक में उन्होंने रिटेल, रूरल और डिजिटल बैंकिंग सेक्टर को संभाला था.

Vishakha Mulye : विशाखा मूले आईसीआईसीआई बैंक से निकला एक और नाम है. आदित्य बिड़ला कैपिटल ने उन्हें साल 2022 में अपना एमडी और सीईओ बनाया था. वह फिलहाल फाइनेंसियल सर्विसेज कंपनी को संभाल रही हैं. लेकिन, आदित्य बिड़ला कैपिटल में आने से पहले उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक में लंबा समय बिताया था. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से बीकॉम करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर भी काम किया. फिलहाल वह 85 हजार करोड़ की कंपनी को संभाल रही हैं.

Madhabi Puri Buch : माधबी पुरी बुच का नाम भला कौन भूल सकता है. बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन रहने के दौरान उन्हें लेकर काफी विवाद भी हुआ था. सेबी पहुंचने से पहले माधबी ने आईसीआईसीआई बैंक में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी काम किया था. उन्हें सेबी का पूर्ण कालिक सदस्य भी बनाया गया था. माधबी का करियर दिखाता है कि आईसीआईसीआई बैंक से निकलने वाली प्रतिभाओं ने सिर्फ बैंकिंग को ही नहीं, बल्कि अन्य वित्तीय संस्थानों की भी जिम्मेदारी संभाली है.

Sonjoy Chatterjee & Kalpana Morparia : आईसीआईसीआई बैंक की प्रतिभाओं ने सिर्फ भारत के भीतर ही नहीं, ग्लोबल लेवल पर भी अपना लोहा मनवाया है. यहां से निकले संजोय चटर्जी ने गोल्डमैन सॉक्स के एमडी और सीईओ का पद संभाला, जबकि कल्पना मोरपरिया ने जेपी मॉर्गन में बड़ा पद हासिल किया. संजोय पहले आईसीआईसीआई बैंक के पूर्णकालिक निदेशक थे और अभी गोल्डमैन सॉक्स (इंडिया सिक्योरिटीज) के चेयरमैन और सीईओ हैं. इसी तरह, कल्पना अभी जेपी मॉर्गन में भारतीय ऑपरेशंस को संभालती हैं.

ऊपर दिए गए नामों के अलावा और भी कई चेहरे हैं, जो तमाम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में बड़े पद संभाल रहे हैं. इसमें कोटक एसेट के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह और मल्टीपल्स की एमडी व सीईओ रेनुका रामनाथ भी शामिल हैं. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की एमडी जरीन दारूवाला का नाम भी फाइनेंस की दुनिया में अदब से लिया जाता है. यह सभी चेहरे पहले आईसीआईसीआई बैंक के साथ जुड़े थे और अब देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों में बड़े पदों को संभाल रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||